नमस्कार दोस्तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं फिर से विदेश यानि दुबई में काम करने का मौका। आज हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई महत्वकांक्षी योजना जो कि युवाओं के लिए बहुत ही कारगर साबित होने वाली है उन हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए जो विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं और अपना करियर बनाना चाहते हैं।
आज हम बात करेंगे Factory Helper और General Helper की रिक्तियों के बारे में जो कि दुबई में है और उन पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश के होनहार युवाओं की जरूरत है।
.png)

दोस्तों यह खबर उन सभी बेरोजगार साथियों के लिए बहुत ही खास होने वाली है जिनके पास एक वैध पासपोर्ट है, और जो विदेश में नौकरी करके पैसा कमाना चाहते हैं। चलिए दोस्तो बात अब विस्तार पूर्व करते हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रोनिक्स विकास निगम (HPSEDC) हिमाचल प्रदेश सरकार का उपक्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से KINGSTON HOLDING COMPANY द्वारा दुबई में फैक्ट्री सहायक और सामान्य सहायक के पदों पर भर्ती की जा रही है।
रिक्तियों का नाम: FACTORY HELPER / GENERAL HELPER.
मासिक वेतन: 1375 दिरहम + रोजाना ओवरटाइम 3 घंटे (भारतीय रुपए के हिसाब से 33,600 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।)
इसी के साथ कंपनी द्वारा मुफ्त आवास की व्यवस्था कंपनी की नीति के अनुसार चिकित्सा बीमा और दो साल में एक बार हवाई टिकट, दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी आदि सुविधाएँ भी प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। साथ ही बेसिक इंग्लिश का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है।
आयु सीमा: उमीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों हेतु केवल पुरुष आवेदक जो फ्रेशर या अनुभवी हों आवेदन कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध पासपोर्ट होना अति आवश्यक है। वैध पासपोर्ट न होने स्थिति में उम्मीदवारों को साक्षात्कार में भाग लेने नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए आवश्यक बातें: केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो यात्रा करने और एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक हों।
आवेदन की अंतिम तिथि: सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 12-01-2026 है।
गूगल फॉर्म पर पंजीकरण अति आवश्यक: आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए गये इस लिंक पर पंजीकरण करना अति आवश्यक है, बिना पंजीकरण वाले आवेदकों को साक्षात्कार में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। इसलिए दिये गये लिंक पर अपना पंजीकरण करना सुनिचित करें।
https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76
शुल्क: चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35400/- रुपये + GST और 1500/- रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।
सम्पर्क सूत्र: इस भर्ती से सम्बन्धित कोई भी जानकारी हेतु फोन नंबर 01905-235508 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
दोस्तों आप सभी से अनुरोध किया जाता है कि इस भर्ती के बारे में अधिक से अधिक लोगो को शेयर और सूचित करें ताकि इसकी जानकारी सबको मिल सकें और जरुरतमंद लोगो को रोजगार मिल सकें।
धन्यवाद
DISHA EDU CAREERS
POST ON DATE 10-01-2026
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें